फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Tue, 03 Mar 2015 10:55 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में वकीलों ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को तहसील गेट के सामने प्रदर्शन किया और उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

संजय सक्सेना ने प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में कहा कि सरकार ने नौजवान वकीलों को प्रोत्साहित भत्ता और वकील की मौत पर पांच लाख रुपये बीमा देने सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इन योजनाओं को लागू नहीं किया गया। उन्होंने निर्णयों को शीघ्र लागू न करने पर प्रांतीय आह्वान पर विधानसभा के घेराव की चेतावनी दी।
प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में संजय सक्सेना, अमिताभ मिश्र, मोहम्मद असलम खां, सईद अहमद खां, संजय पांडेय, फकरुल मंजरी, जैतराम पासवान, अमेंद्र सिंह चौपड़ा, कुलदीप सक्सेना, संजय पांडेय, आदर्श पांडेय, डीपी यादव, नितिन सक्सेना, गिरीश चंद्र सक्सेना आदि वकील थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें