फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की योग्यता  खोजकर बढ़ाएं मनोबल

Sat, 02 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
आय़ोजन - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
लिटिल एंजिल्स स्कूल में चल रही शिक्षकों की तीन दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को रोचक एक्टीविटीज के जरिए शिक्षण कार्य करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय में 30 जून से तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू की गई थी, जिसमें इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हैरीटेज ग्वालियर की टीम द्वारा शिक्षकों को बेहतर पठन पाठन के तौर तरीके बताए गए। कार्यशाला के पहले दिन प्रशिक्षक विकास सिंह ने विद्यार्थियों की योग्यता पहचानने का गुण सिखाया। दूसरे दिन प्रशिक्षक कमाक्षी माहेश्वरी ने शिक्षकों को अपने डेली लेसन प्लान को कक्षा में मौजूद विद्यार्थियों की मनोदशा तथा उनकी आईक्यू को देखते हुए तैयार करने को प्रेरित किया। उधर, शनिवार को अंतिम दिन मनोवैज्ञानिक राहुल कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि विद्यार्थियों को न केवल एक नजर से परखा जाए, बल्कि उनमें विभिन्न योग्यताओं की खोजकर उन्हें आगे बढ़ाने का मनोबल बढ़ाया जाए ताकि वे भविष्य में एक मजबूत स्थान प्राप्त कर सकें। बताया कि आज के दौर में जो मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है उनके अनुसार प्रश्रपत्र का प्रारूप ऐसा होना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों में परीक्षा का भय कम व रुचि ज्यादा बढ़े। उन्होंने विद्यार्थियों को रोचक एक्टीविटीज के जरिए पढ़ाने की सलाह दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल, आरिज अल्वी, अंजू सक्सेना, नीना मेहरोत्रा, दीपक सक्सेना, मंजू अग्रवाल, सुखवंत कौर, राजीव त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, डॉली अग्रवाल, सोनी करनवाल, शिप्रा गुप्ता आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें