फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अभिषेक और सुनैना ने 400 मीटर दौड़ में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भगवंतापुर संकुल की खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को धुरिया पलिया के उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई। इसमें 17 प्राथमिक, छह उच्च प्राथमिक और चार कंपोजिट स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। प्राथमिक स्तर की बालक-बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अभिषेक और सुनैना, 100 मीटर दौड़ में उदय और अंशिका, 200 मीटर दौड़ में अभिषेक और बीना, 400 मीटर दौड़ में अभिषेक और सुनैना ने बाजी मारी।
विज्ञापन




लंबी कूद में फैजुल्लागंज के अभिषेक एंड पार्टी और भगवंतापुर की वीना चौहान एंड पार्टी पहले स्थान पर रहीं। खो-खो में राजपुर के शिवराज एंड पार्टी और मझारा बघा की खुशी एंड पार्टी ने पहला स्थान पाया। जूनियर स्तर के बालक-बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में टांडा छत्रपति के सजीत और मझारा की रोशनी पहले स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में मैनी गुलड़िया के मोहित कुमार और मझारा की अंशू ने पहला स्थान पाया।

200 मीटर दौड़ में मझारा के पवन और हिना पहले स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में टांडा छत्रपति के संजीत और फैजुल्लागंज की सुचिता विजेता बनीं। कबड्डी में मैनी गुलड़िया के मोहित एंड पार्टी, मझारा की अर्पिता एंड पार्टी पहले स्थान पर रहीं। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले रेस, खो-खो, कबड्डी, सुलेख, चक्का फेंक, गोला फ़ेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। नोडल संकुल शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गंगवार, मंत्री विमल कुमार, संतोष कुमार, किशन लाल आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके अलावा संकुल माधोटांडा की क्रीड़ा प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्कूल टांडा गुलाबराय में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें