फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में अभिनय ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दियोरिया कलां के उच्च प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में अभिनय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसमें मीरपुर रतनपुर, भगवतीपुर, पकड़िया, कटैया, गाजना, पैंतबोझी के विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। 50, 100, 200 और 400 मीटर की दौड़ में अभिनय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कंपोजिट विद्यालय गाजना सिधारपुर कक्षा सात के छात्र अनूप ने 200, 400 मीटर दौड़ और लंबीकूद, ऊंचीकूद, चक्काफेंक और गोला फेंक में प्रथम स्थान पाया। कंपोजिट विद्यालय मीरपुर रतनपुर के छात्र अंकुश राज ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग से प्राथमिक विद्यालय पैंतबोझी से कक्षा पांच की छात्रा नीतू ने 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ और लंबीकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय मीरपुर रतनपुर बालक वर्ग व बालिका वर्ग दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें