अमरिया रामलीला मेले में चल रहे दंगल में दांव पेंच दिखाते पहलवान स्रोत - संवाद
अमरिया/ बरखेड़ा। दो स्थानों पर चल रहे मेले में दंगल में बाबा अजमेरी, कैफ, रिजवान, राजेश और सनी ने कुश्ती जीती। इस दौरान विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया।
अमरिया में शाम चार बजे रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बाबा अजमेरी व बिल्ला पहलवान कुरुक्षेत्र का आपस में हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। लगभग 15 मिनट की कुश्ती में बाबा अजमेरी ने बिल्ला को हराकर जीत दर्ज की।
मोहम्मद कैफ अमरिया ने माधोटांडा के रिजवान को पछाड़ दिया। रिजवान ने अमरिया के शमशेर अली को हराकर कुश्ती जीत ली। रेफरी की भूमिका सेवा सिंह ने निभाई। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष सहित सुरेश कुमार गुप्ता, मुंशीलाल सागर, विशाल गुप्ता, श्याम बिहारी, लेखराज भारती, नेमचंद बाबा आदि मौजूद रहे।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में दस दिनी रामलीला में रविवार को चार सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये की इनामी कुश्ती लिखी गई। राजेश जलालाबाद और काला दौलतपुर के बीच कुश्ती हुई। इसमें राजेश की जीत हुई। चंद्रपाल को हराकर अरफ़ान ने कुश्ती जीती। सनी परेई और शिवशंकर के बीच हुई कुश्ती में बाजी सनी के हाथ लगी।
परौना लाल कबूलपुर, सुरजीत माधौपुर के बीच हुई कुश्ती में सुरजीत विजेता रहे। श्याम सुंदर और आदित्य बंडा के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। जीते हुए पहलवानों को मेला कमेटी के निर्णय के अनुसार पुरस्कृत किया गया।