सुल्तानपुर कांड के विरोध में पीलीभीत कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता?
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। ललितपुर जिले के पाली थाने में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले प्रभारी निरीक्षक तिलकधारी सरोज को पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जेल भिजवा दिया है पर घटना को लेकर लोगों में अब भी आक्रोश है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की। इसी मांग को लेकर पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शनिवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। बरखेड़ा क्षेत्र से हाल में ही विधानसभा का चुनाव लड़ चुके आशीष गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था कैसे बेहतर रहेगी ? यह अहम सवाल है। इस घटना में पुलिस लीपापोती कर सकती है। इसलिए इसकी सीबीआई जांच कराने की जरूरत है। साथ ही घटना से जुड़े सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी रामसिंह मौर्य, महेंद्र सिंह राना आदि मौजूद रहे।