फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक के सिर पर बांके से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव में लगे हैंडपंप के पास बैठे युवक से गांव का ही एक अन्य युवक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने बांके से युवक के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना को लेकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जिरौनिया निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सात अगस्त को वह गांव में लगे सरकारी हैंडपंप के पास बैठा था। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी मंगलसेन वहां पहुंच गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। युवक ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया।
आरोप है कि युवक ने बांके से उसके वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबे पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें