फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चोरी की बाइक बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा मुनीर अहमद व ज्ञानेश्वर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर ड्यूनीडाम नहर मार्ग पर बाइक एजेंसी के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम रवि निवासी कैमोर बताया। आरोपी से बरामद मोटरसाइकिल के कोई भी कागज उसके पास नहीं थे। एप पर सर्च करने पर मोटरसाइकिल बरेली जनपद के थाना इज्जत नगर के गांव कलापुर निवासी राधेश्याम के नाम रजिस्टर्ड निकली। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल के संबंध में राधेश्याम से संपर्क किया। राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि उसकी मोटरसाइकिल 19 जुलाई दोपहर को रिठौरा बाजार से चोरी हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें