फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। सहेली की शादी में शामिल होने आई युवती को एक युवक ने झांसे में लेकर अपने दोस्तों के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने दो नामजद सहित एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि आठ मई 2023 को वह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ईदगाह कॉलोनी स्थित अपनी सहेली की शादी में आई थी। यहां उसकी मुलाकात पंकज से हुई। उसने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। बाइक से असम चौराहे तक घूमने की बात कही। इसके बाद वह चौराहे के एक होटल पर पहुंची, जहां युवक ने अपने दोस्त को बुलाया।
दोस्त के साथ एक अन्य लड़का भी था। इसके बाद उसने अपने दोस्त का काम बताते हुए जिरौनिया चौकी तक जाने के लिए कहा। जब उसने इस बात से मना किया तो आरोपी ने उसे तमंचा दिखाकर डराया और जबरन बाइक पर बैठा लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह लोग उसे बीसलपुर रोड होते हुए एक कच्चे मार्ग पर ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं कानों के कुंडल भी नोंच ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त लोग मौके से भाग गए। मामले की जानकारी युवती ने उसी समय डायल 112 को दी।
बरखेड़ा पुलिस की ओर से लगातार आश्वासन दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद युवती ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी और उसके एक दोस्त व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें