फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जेवर छुड़ाने गए युवक को सुनार व उसके भाइयों ने जमकर पीटा

Fri, 14 Nov 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र में गिरवी जेवर छुड़ाने पहुंचे एक युवक की सुनार और उसके भाइयों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने किसी तरह घायल को बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल कराकर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम न्यूरिया खुर्द निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में उसने जेवर ग्राम मानपुर के दयाशंकर की बिठरा अड्डा स्थित दुकान पर गिरवीं रखे थे। बीते मंगलवार को वह जेवर छुड़ाने दुकान पर पहुंचा तो दयाशंकर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सुनार ने फोन कर अपने तीन भाइयों को बुला लिया।
आरोप है कि चारों लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर महेंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें