फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर युवक की मौत: पार्टी करने दोस्तों संग बाइक से जा रहा था अमन, सड़क पर गड्ढे ने ले ली जान

Sat, 03 Jun 2023 05:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने जा रहे युवक की बाइक गड्ढे में फंसने से गिर गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में एक युवक की उसके जन्मदिन पर मौत हो गई। शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी हरीश माथुर के 21 वर्षीय पुत्र अमन का शुक्रवार को जन्मदिन था। वो दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने जा रहा था। सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हरीश माथुर ने बताया कि 21 वर्षीय अमन का शुक्रवार को जन्मदिन था। घर पर जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान युवक अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए घर से निकला। एक बाइक पर वह खुद बैठा, जबकि दूसरी पर उसके दोस्त थे।

Trending Videos
विज्ञापन

गड्ढे में आने से गिरी थी बाइक 

सारे दोस्त बनकटी रोड पर घूमने के लिए गए थे। इस दौरान सड़क पर गड्ढे में आने से अमन की बाइक गिर गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। दोस्तों ने परिवार वालों को सूचना दी तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल अमन को लेकर छतरी चौराहा स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे। 

डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान अमन को मृत घोषित कर दिया। जन्मदिन पर अमन की मौत से घर में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें