बिलसंडा। गांव घनश्यामपुर की पुलिया के समीप बोलेरो की चपेट में आकर गांव निवासी सोनू उर्फ सोनपाल (38 वर्ष) करीब 30 मीटर तक घिसटते चले गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि सोनू रविवार देर रात करीब नौ बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान गाड़ी ने उन्हें चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि सोनू गाड़ी में फंसकर करीब 30 मीटर तक घिसटते चले गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ सिद्धांत शर्मा उन्हें सीएचसी लेकर आए।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है।