फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पथराव के विरोध पर दंपती को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर पर पत्थर फेंकने का विरोध करने पर आरोपियों ने गांव भायपुर निवासी राकेश कुमार की लाठी- डंडों से पिटाई कर दी। बचाने पहुंची पत्नी रेनू को भी पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




घटना गांव भायपुर में 31 अक्तूबर की है। गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी रेनू ने बताया कि घटना के समय उसके पति अपने 11 वर्षीय पुत्र अंकित के साथ घर में बैठे थे। इसी समय पड़ोसियों ने उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया। पति के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, डंडों से की पिटाई कर घायल कर दिया।
शोर-शराबा सुनकर पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर पर गांव निवासी छोटेलाल, उसके पुत्र धर्मेंद्र, गांव के राजीव, गुड्डू की पत्नी मीरा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें