फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की पिटाई, रस्सी से बांधकर घर में किया बंद

Sat, 30 Aug 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। कलीनगर निवासी सुनील सक्सेना को पड़ोस की युवती के घर बुलाकर वहां पहले से घात लगाए बैठे परिजनों ने पकड़ लिया। युवक को रस्सी से बांधकर घर में बंद किया गया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। परिजनों ने किसी तरह उसे छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घायल युवक के भाई अनिल सक्सेना ने माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि 27 अगस्त को एक युवती ने सुनील को मिलने के लिए बुलाया था। तभी युवती के परिजन छोटेलाल, मोहित और खुसालो देवी ने उसे पकड़ लिया और गाली-गलौज के बाद बांधकर मारपीट शुरू कर दी।
गंभीर चोट लगने से सुनील मौके पर ही बेहोश हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन उसे बेहोशी की हालत में किसी तरह वहां से निकालकर माधोटांडा अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। दूसरे पक्ष की ओर से एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले का सुनील पिछले कई महीनों से उसकी बेटी से बातचीत कर रहा था। कई बार समझाने और रोकने के बावजूद वह बाज नहीं आया और आए दिन बेटी को परेशान करता रहा। बृहस्पतिवार को आरोपी उनकी बेटी से मिलने घर में घुस आया। इस पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। बाद में युवक के घर वाले आकर उसे ले गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें