गांव अलकथान में युवक की मौत की सूचना पर एकत्र लोग।संवाद
बरखेड़ा। ग्राम अलकथान में खेत पर जाने के लिए तालाब के किनारे से होकर गुजर रहा युवक पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना शनिवार को दोपहर करीब एक बजे की है। गांव निवासी सुम्मेर लाल (20) पुत्र भोलाराम खेत पर जाने के लिए घर से निकला था। वह तालाब के किनारे से होकर गुजर रहा था। बरसात के चलते फिसलन थी। इस दौरान पैर फिसलने से युवक तालाब में जा गिरा।
गहराई अधिक होने से युवक पानी में डूबने लगा। जानकारी के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह प्रयास कर जब तक युवक को तालाब से बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक मजदूरी करता था।
गांव अलकथान में युवक की मौत की सूचना पर एकत्र लोग।संवाद