जहानाबाद। दुकान बंद कर घर वापस जा रहे युवक को बाइक चालक ने चपेट में ले लिया। इससे वह घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई।
जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खमरियापुल निवासी युवक रामचरण लाल पुत्र जोगराज ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि 20 जून रात नौ बजे उसका 27 वर्षीय पुत्र सूरजपाल खमरियापुल बस अड्डे से मिठाई की दुकान बंद करके वापस जा रहा था। रोड किनारे खड़ी मोटर साइकिल के पास जैसे ही पहुंचा, तभी बरेली की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे बाइक चालक ने उसे चपेट में ले लिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 21 जून को उसकी मृत्यु हो गई। पिता की तहरीर पर जहानाबाद पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद