फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पति-पत्नी को घर मे घुसकर पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कटकवारा में शराब के नशे में युवक ने बाइक खड़ी करने से मना करने पर पड़ोस के ही पति-पत्नी को बांका मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन



ग्राम कटकवारा निवासी हरसुमन (35) पुत्र हीरालाल ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे मोहल्ले का भीमरतन पुत्र गेंदनलाल नशे में धुत होकर अपनी बाइक उनके घर के बाहर खड़े टेंपो के साथ खड़ा कर रहा था। जब उसने मना किया तो भीमरतन डंडा लेकर गांव के ही साथी भगवत सरन पुत्र किशन लाल के साथ बांका लेकर दौड़ पड़ा। दोनों घर में घुस आए और डंडा व बांका मारकर उसे व उसकी पत्नी कमलेश को घायल कर दिया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें