फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
राजकुमार फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे करेली थाना के हरैया गांव निवासी राजकुमार (25) की ट्राॅली की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा बिलसंडा-बंडा मार्ग पर हुआ। हादसे में मृतक की मां और भाई को भी गंभीर चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव हरैया निवासी राजकुमार शुक्रवार की शाम अपनी मां वरना देवी और भाई राजनंद के साथ बहन की शादी का कार्ड बांटने रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। बहन चांदनी की शादी 27 अप्रैल को तिलहर से होनी है। कार्ड बांटने जाते समय राजकुमार की बाइक बिलसंडा-बंडा मार्ग पर मकसूदापुर के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मां वरना पैर में चोट लगने से घायल हो गई। भाई को भी चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें