फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टेंपो और डनलप की भिड़ंत में युवक की मौत

Mon, 24 Feb 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सड़क हादसे में हुई ताहिर खान की मौत के बाद गमजदा परिजन।स्रोत:ग्रामीण - फोटो : reasi
विज्ञापन
पीलीभीत। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर टेंपो और डनलप की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल से बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जहानाबाद के सरदार नगर गांव निवासी ताहिर खां (34) पुत्र अमजद खां शनिवार को डनलप लेकर गांव लौट रहे थे। शनिवार देर शाम हाईवे पर बिसेन गांव के निकट टेंपो की डनलप से भिड़ंत हो गई। हादसे में डनलप लेकर जा रहे ताहिर गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली भेज दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें