अमरिया के ग्राम कैंचू टांडा में आयोजित दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान।संवाद
- फोटो : किराने की दुकान से सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
अमरिया। क्षेत्र के कैंचू टांडा गांव में हजरत दादा मियां रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स में चल रहे कुश्ती दंगल में पांचवें दिन शनिवार को मशहूर पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखाकर खूब इनाम बटोरा। दंगल में जम्मू कश्मीर के जावेद पहलवान ने कर्नाटक के कटप्पा पहलवान को हराया। गनी पहलवान ने दिल्ली के हिटलर पहलवान को पटकनी देकर बाजी जीत ली। इसके बाद जावेद पहलवान और हरियाणा के पवन पांडे पहलवान के बीच मुकाबला रोचक रहा। रोचक मुकाबले में जावेद पहलवान ने बाजी मारी। नेपाल के नेवा थापा पहलवान ने कर्नाटक के एपिल पहलवान को हराया। चंदौसी के आलम पहलवान ने राजस्थान के अजगर पहलवान को पटकनी दे कर जीत हासिल की। दिल्ली के हिटलर पहलवान व कर्नाटक के कटप्पा पहलवान के बीच रोचक मुकाबला हुआ जो बराबरी पर छूटा।रेफरी की भूमिका देवा शरीफ के सुल्तान खां पहलवान ने निभाई इस दौरान फयूम अंसारी, नसीम अहमद, असलम शाह,अनीस अहमद, फिरोज खान, अखलाक अहमद, राशिद मलिक, मोहम्मद आरिफ, नईम अंसारी, आदि मौजूद रहे। संवाद