बीसलपुर सीएचसी में गमगीन बैठे मृतक के परिजन।संवाद
बीसलपुर। गांव दियोकलिया के एक युवक की सोमवार को कटना नदी के मानपुर पुल के पास नदी में डूबकर मौत हो गई। वह चलती बुग्गी से नदी में गिर गया था।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोकलिया निवासी हरप्रसाद कश्यप ने बताया कि उनका पुत्र बबलू कश्यप (19) सोमवार को दोपहर बुग्गी से बीसलपुर जा रहा था। रास्ते मे कटना नदी के मानपुर पुल के पास वह चलती बुग्गी से कटना नदी में गिर गया।
बुग्गी पर सवार अन्य लोगों और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब तक उसे नदी से बाहर निकाला, तब वह वह बेहोश था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आ गए।
हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता हरप्रसाद, भाई अरुण कुमार, विकास कुमार, मां सोनी देवी, बहन राखी और शीतल का रो-रोकर बुरा है। दियोरिया कोतवाल राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
बीसलपुर सीएचसी में गमगीन बैठे मृतक के परिजन।संवाद