फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, फ्रिज से टिका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। कमरे का पंखा सही करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। देर रात मोबाइल चार्ज करने कमरे में पहुंचे छोटे भाई को शव फ्रिज से टिका मिला। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


घटना बरखेड़ा के गांव पिपरिया मंडल में हुई। गांव निवासी आकाश (25) पुत्र रामकरन मंगलवार रात खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। बताया जाता है कि रात को किसी समय पंखा सही करते समय वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी किसी को नहीं लग सकी। देर रात उसका छोटा भाई गोपाल मोबाइल चार्ज करने कमरे में गया तो शव फ्रिज से टिका मिला। एक हाथ पंखे के तार के पास मिला, जिससे करंट लगने का अंदेशा जताया गया। शव मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद परिजन बदहवास हो गए। सूचना के बाद बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व ही गुड़गांव से लौटा था आकाश



आकाश गुड़गांव की एक फैक्टरी में काम करता था। वह दो दिन पूर्व भी गांव स्थित अपने घर आया था। पत्नी मायके गई हुई थी। मृतक का दो वर्षीय पुत्र भी है। हादसे के बाद पत्नी घर पहुंची। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें