पीलीभीत। आईटीआई में प्रशिक्षण के लिए निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। राजकीय संस्थानों के अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर चौथे चरण के लिए रैंक पर क्लिक कर सकते हैं। यहां अपने ऑनलाइन आवेदन की स्थिति के अनुसार पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि दर्ज करें। इससे रैंक प्रदर्शित होगी, जिसका प्रिन्टआउट प्राप्त कर आईटीआई संस्थान में 22 सितंबर को शाम 3 तक बजे तक जमा कर सकते हैं। संवाद