फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टेंपो से गिरकर घायल हुए युवक की मौत, चालक नामजद

विज्ञापन
मृतक दयाशंकर फाइल फोटो
विज्ञापन
बरखेड़ा। थाना दियोरिया के गांव जगतपुर निवासी दयाशंकर (25) की बृहस्पतिवार की शाम टेंपो से गिरने पर मौत हो गई। टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांववासी ताराचंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका भाई दयाशंकर वंशीलाल के साथ बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे प्रदीप कुमार के टेंपो में सवार होकर बरखेड़ा से लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में मूसेपुर के पास चालक ने टेंपो तेज रफ्तार में चलाया। इस कारण दयाशंकर बाहर गिर गए। उनके सिर के ऊपर से टेंपो का पहिया निकल गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पीलीभीत के निजी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उनको बरेली रेफर किया। बरेली ले जाने के दौरान दयाशंकर की जान चली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें