फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

Sun, 07 Sep 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खपरैल गौटिया निवासी युवक की शुक्रवार देर रात तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खपरैल गौटिया निवासी जितेंद्र मौर्य (28) पुत्र बृजलाल शहर के एक रेस्टोरेंट में कुक के रूप में काम करते थे। शुक्रवार को रोज की तरह ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर लौट रहे थे। रास्ते में गौहनियां रेलवे क्रॉसिंग से होकर गुजरते समय वह रेलवे लाइन के किनारे-किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह असंतुलित होकर पास के तालाब में जा गिरे। तालाब में गिरते ही जितेंद्र को बचाने के लिए आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और कुछ ग्रामीण पानी में उतरे भी, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें