फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नाराज परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाकर हंगामा करते हुए मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना करेली क्षेत्र के गांव लदपुरा निवासी 45 वर्षीय बाले राम की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने बिलसंडा अस्पताल के बाहर शव रखकर बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर जाम लगा दिया। देर रात तक परिजन वाहन चालक की गिरफ्तारी और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


हादसा रविवार रात करीब आठ बजे हुआ। परिजनों के अनुसार बाले राम खाना खाने के बाद घर से निकलकर बमरौली मार्ग पर टहलने गए थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हादसे की सूचना दिए जाने के बावजूद करीब दो घंटे तक करेली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने रात करीब दस बजे अस्पताल के बाहर शव रखकर बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने करेली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिलसंडा जगदीप मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के दौरान परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। थाना प्रभारी जगदीप मलिक ने बताया कि परिजनों को समझाया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें