फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी प्रमाणित नहीं हुआ संपत्ति रजिस्टर

Fri, 25 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/ बीसलपुर।
विज्ञापन
एक साल बाद भी प्रमाणित नहीं हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- पिछले ढाई दशक से गायब है नगर पालिका परिषद का संपत्ति रजिस्टर 
- नगर पालिका परिषद के मौजूदा ईओ ने की नया रजिस्टर बनवाने की पहल
 राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रमाणित न किए जाने के कारण नगर पालिका का संपत्ति रजिस्टर पिछले एक वर्ष से अधूरी स्थिति में पड़ा है। 
नगर पालिका परिषद का संपत्ति रजिस्टर पिछले करीब ढाई दशक से गायब चल रहा है, जिससे पालिका अधिकारियों को अभी तक यही नहीं पता था कि नगर में उनकी कहां-कहां संपत्ति है। नगर पालिका परिषद के मौजूदा ईओ सुरेंद्र प्रताप ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नया संपत्ति रजिस्टर बनवाने की पहल की। नगर पालिका परिषद के संपत्ति अनुभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर करीब एक वर्ष पूर्व संपत्ति रजिस्टर बनाकर तैयार भी कर लिया था, लेकिन इस रजिस्टर को अभी तक राजस्व विभाग के अधिकारियों ने प्रमाणित नहीं किया है, जिससे यह रजिस्टर अधूरी स्थिति में है। जब तक राजस्व विभाग के अधिकारी इस रजिस्टर को प्रमाणित नहीं करेंगे, तब तक इस रजिस्टर का कोई महत्व नहीं। 
इस बावत नगर पालिका परिषद के संपत्ति प्रभारी मोहम्मद जकील ने बताया कि वह इस रजिस्टर को प्रमाणित कराने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के एक वर्ष से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक रजिस्टर प्रमाणित नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर नगर पालिका के ईओ को पालिका कर्मचारियों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों से संयुक्त रूप से संपत्ति रजिस्टर बनवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन केवल पालिका के कर्मचारियों ने ही रजिस्टर बना लिया है। उन्होंने यह भी बताया है कि बनाए गए संपत्ति रजिस्टर का राजस्व विभाग के अभिलेखों में दर्शाई गई पालिका की संपत्ति से मिलान कराया जाएगा। उसके बाद ही रजिस्टर को प्रमाणित कराया जाएगा। 
- नन्हेलाल, तहसीलदार 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें