फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मिठाई में निकला कीड़ा, भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Sun, 10 Aug 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मिष्ठान के बाहर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
पीलीभीत। रक्षाबंधन के दिन शहर के आसाम चौराहे पर स्थित बदनाम स्वीट्स की दुकान पर मिठाई में कीड़ा निकलने का मामला गरमा गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष दशरथ ने दुकान से बर्फी खरीदी। आरोप है कि उसमें कीड़ा निकल आया। दुकान स्वामी से कहासुनी होने पर भाकियू कार्यकर्ता एकत्र हुए और नारेबाजी करने लगे। इसपर मिष्ठान विक्रेता के पक्ष में भी एकत्र हुए व्यापारियों ने भी विरोध जताना शुरू किया। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस की मौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। खाद्य सुरक्षा की टीम ने मिष्ठान से तीन मिठाइयों के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

नौगवां पकड़िया निवासी भाकियू टिकैत के जिला उपाध्यक्ष दशरथ ने बताया कि वह शनिवार सुबह मिठाई लेने के लिए शहर के असम चौराहे के निकट स्थित बदनाम स्वीट्स पर पहुंचे थे। पांच किलो मिठाई लेने पर कुछ डिब्बे पैकिंग के लिए दिए गए। मिठाई को घर ले जाने पर परिजनों की नजर बर्फी के पैकिंग डिब्बे के अंदर घूम रहे कीड़े पर पड़ी। इसपर वह मिष्ठान पर पहुंचे और उसके स्वामी से शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि इसपर मिष्ठान स्वामी ने कहासुनी करनी शुरू कर दी।
विवाद बढ़ने पर संगठन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दुकान स्वामी पर मानक विहीन और घटिया मिठाई बेचने का आरोप लगाकर विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद मिष्ठान स्वामी के पक्ष में व्यापारी एकत्र हो गए। इससे माहौल और गरमा गया। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। दुकान स्वामी ने किसान नेताओं पर गुंडागर्दी और व्यवसाय को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। सूचना पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भाकियू नेताओं की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट और खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षाें को समझाकर विवाद शांत करा दिया गया।
विज्ञापन


बर्फी, पनीर और बंगाली छेना का भरा सैंपल
शिकायत के बाद मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिष्ठान से बर्फी के अलावा पनीर और बंगाली छेना का सैंपल भरा। प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तीन मिठाई के नमूने लिए गए। इसे जांच के लिए प्रयोग शाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें