फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पटरी किनारे शव मिलने के मामले में आया मोड़, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। रेलवे पटरी किनारे मिले गांव लाह निवासी मुकेश के शव के मामले में नया मोड़ आया है। मुकेश के चाचा ने उसके ससुरालियों पर घर में बंद कर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। उधर, मृतक की पत्नी कीर्ति देवी ने पुलिस से शिकायत कर उसके चाचा, ताऊ पर हत्या करने का आरोप लगाया है। दोनों तरफ से तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव कुर्रैया रेलवे हाल्ट के पूरब में सिग्नल के आगे बृहस्पतिवार को गांव लाह के मुकेश का शव मिला था। उसके कंधा, कोहनी में घिसटन और सिर में पीछे चोट थी। पुलिस को मुकेश की जेब में उदयपुर हाल्ट से कुर्र्रैया हाल्ट का टिकट और सौ रुपये मिले थे। गांव से कुर्रैया ससुराल जाने को घर से निकले मुकेश के ससुराल न पहुंचने की जानकारी पर उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मोर्चरी पहुंचे मुकेश के परिजन ने शव की शिनाख्त की थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में कोमा से मुकेश की मौत होना स्पष्ट होने के साथ उसका विसरा सुरक्षित किया गया।
मुकेश के चाचा गांव लाह निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में ससुरालियों पर घर में बंद कर हत्या कर शव को गांव से करीब 100 मीटर रेल पटरी के समीप फेंकने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि उसका भतीजा चार जून को पत्नी कीर्ति की विदा कराने ससुराल कुर्रैया गया था। उसके ससुराली और साढ़ू रंजिश के चलते पहले भी उसकी कई बार पिटाई कर चुके थे। विदा करने पहुंचे उसके भतीजे को ससुरालियों ने घर में बंद कर उसके साढू के साथ मिलकर हत्या कर दी। शव मिलने की सूचना पर उसके ससुराली मौके पर नहीं पहुंचे, बल्कि अपने घर में ताला डालकर खिसक गए। आरोप है कि इससे पहले मुकेश को उसकी पत्नी और ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

मुकेश की पत्नी कीर्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पति को शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप मृतक के चाचा व ताऊ पर लगाया। सेहरामऊ इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि दोनों ओर से मिली हत्या की तहरीर पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें