फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन पर गिरी पेड़ की डाल, 18 हजार उपभोक्ताओं की बिजली ठप

विज्ञापन
बिलसंडा क्षेत्र में बिजली लाइन पर गिरा पेड़ । स्रोत - विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। आंधी और बारिश में बिजली की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से नगर के 18 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पौने तीन घंटे ठप रही। बुधवार मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे देहात के विद्युत सब स्टेशन से जोड़कर नगर की आपूर्ति सुचारू की गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार रात 11:15 बजे आंधी, बारिश में असम हाईवे पर बिजली की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात दो बजे देहात के विद्युत सबस्टेशन से नगर को जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई।
इधर, बृहस्पतिवार सुबह सवा आठ बजे पीलीभीत रोड पर एलआईसी कार्यालय के समीप केबल जलने से एक घंटा तक चार नंबर फीडर की आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा नगर के अन्य तीनों फीडर में फाॅल्ट से भी बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई रही। फीडर नंबर चार अंतर्गत बिजली का खंभा गिरने से कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही तो देहात के विद्युत सबस्टेशन में फाॅल्ट से सिमरिया, पिपरिया दुलई और सबलपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार रात 11:15 बजे ठप हो गई।
विज्ञापन

इसमें सिमरिया और सबलपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह सात बजे जबकि पिपरिया दुलई फीडर की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बाद सुचारू हुई। शेरपुर विद्युत सबस्टेशन के बंजरिया फीडर में रात सवा 11 बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति को बृहस्पतिवार दिन में 11:30 बजे सुचारु किया गया। इसके बाद भी बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन नगर और देहात की बिजली आपूर्ति लडख़ड़ाई रही। इससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी असुविधा हुई।

फोटो



बारिश में टूटकर गिरे पेड़ और बिजली के खंभे



बिलसंडा। बुधवार की रात को अचानक आई तेज आंधी के बाद हुई बारिश से कई स्थानों पर पेड़ के साथ बिजली के खंभे गिर गए। जिसके चलते 18 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।



भीषण गर्मी से परेशान लोग मानसून का इंतजार कर रहे है। बुधवार को दोपहर के बाद मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला, लेकिन देर शाम हवा बंद होने के बाद गर्मी बढ़ गई। बुधवार की देर रात अचानक तेज हवा चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। तेज हवा चलने से पेड़ गिरना शुरू हो गए।



33 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए और आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद कर्मचारियों ने रात में ही बिजली सही करना शुरू कर दी, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। बृहस्पतिवार की सुबह से दोबारा कार्य शुरू किया जो कि देर शाम तक चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें