फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ ने घर में घुसकर पड़िया को मार डाला, खेत में खींच ले गया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रनगर के समीप पिछले कई दिनों से चहलकदमी कर रहे बाघ ने बृहस्पतिवार रात को जिले की सीमा से सटे गांव खजुरिया की नंदनी के घर में घुसकर पड़िया को मार डाला। उसका शव समीप के गन्ने के खेत में खींच ले गया। सूचना पर पहुंची टीम को बाघ के पैरों के निशान मिले। बाघ की लोकेशन जानने के लिए गन्ने के खेत के समीप कैमरा लगाया गया है।
विज्ञापन

इस गांव के समीप पिछले कई दिनों से चहलकदमी कर रहे बाघ ने पड़ोस के गांव खजुरिया में नंदनी के घर मेंं रात को घुसकर पड़िया को मार डाला। आहट होने पर शोर-शराबा किया गया तो बाघ शव को पास में ही स्थित गन्ने के खेत में खींच ले गया। सूचना पर संपूर्णानगर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची। टीम को बाघ के पैरों के निशान मिले। एकत्र हुए ग्रामीणों ने टीम का घेराव कर बाघ को पकड़वाने की मांग की।
गन्ने के खेत में शिकार के साथ मौजूद बाघ की निगरानी के लिए कैमरा लगाया गया है। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि टीम को बाघ के पैरों के निशान मिले हैं। गन्ने के खेत के समीप कैमरा लगवाया गया है। पिंजरा भी शीघ्र लगवाया जाएगा। इससे पहले बुधवार रात को गांव चंद्रनगर में बाघ देखा गया था। वहां पर भी टीम को बाघ के पैरों के निशान मिले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें