फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोशाला में घुसा बाघ, शोर-शराबे के बाद जंगल की ओर चला गया

Sat, 13 Dec 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
परशुरामपुर गोशाला में चहलकदमी करता बाघ। स्रोत वीडियो ग्रेब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव परशुरामपुर स्थित गोशाला में शनिवार सुबह एक बाघ की दस्तक से हड़कंप मच गया। पशुओं में भगदड़ मचने पर सतर्क हुए केयरटेकर की बाघ पर नजर पड़ी तो वह शोर शराबा करते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। शोर शराबा करने पर बाघ कुछ देर बाद जंगल की ओर निकल गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की है। जंगल से सटे इलाके में बनी गोशाला में 50 से अधिक पशु संरक्षित किए जा रहे हैं। देखरेख करने के लिए तीन केयरटेकर भी गोशाला में ही रहते हैं। जंगल के किनारे पर तार फेंसिंग लगी हुई है। सुबह के समय बाघ तार फेंसिंग को कूदकर गोशाला के क्षेत्र में पहुंच गया। इसपर पशुओं में भगदड़ मच गई। केयरकेटर भी सतर्क हुए। देखा तो बाघ गोशाला क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा था। शोर शराबा करने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
लोगों ने शोर मचाकर और आवाजाही बढ़ाकर बाघ को खदेड़ने का प्रयास किया। इसपर बाघ गोशाला की तार फेंसिंग को कूदता हुआ पास के जंगल की ओर निकल गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी व्यक्ति या पशु को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने गोशाला और आसपास के इलाके का जायजा लिया और निगरानी बढ़ा दी। रेंजर अरुण मोहन ने बताया कि गोशाला के कर्मचारियों को भी सतर्क करने के साथ ही क्षेत्रीय टीम को भी निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें