फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाद पर मचाया चोर का शोर, भीड़ ने दो को पकड़कर पीटा

Thu, 14 Aug 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोबाइल को लेकर दोस्तों में हुए विवाद पर एक युवक ने गांव मुजफ्फरनगर में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचकर चोर का शोर मचा दिया। एकत्र हुई भीड़ ने तमंचा सहित दो युवकों को पकड़कर जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी देव प्रजापति, मोहल्ला कायस्थान निवासी अभय खंडेलवाल व दूसरे पक्ष के मोहल्ला बमनपुरी निवासी अमन कुमार, भानु प्रताप उर्फ छोटू चारों एक बाइक से गांव मुजफ्फरनगर जा रहे थे। रास्ते में देव प्रजापति और भानुप्रताप सिंह में मोबाइल को लेकर विवाद हो गया।
छोटू ने देव का मोबाइल छीन लिया और तमंचा से मारने की धमकी दी। बाद में फिर चारों बाइक पर सवार होकर गांव मुजफ्फरनगर पहुंचे। गांव में देव ने अपने फूफा अनिल के घर के पास पहुंचकर चोर और बचाओ बचाओ का शोर करना शुरू कर दिया। एकत्र हुई भीड़ के साथ देव और उसके रिश्तेदार ने छोटू और अमन को पकड़ लिया। इस पर छोटू ने देव का मोबाइल लौटा दिया। छोटू के पास तमंचा मिला।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के अनुज शुक्ला ओर दो अन्य की आरोपियों ने पिटाई कर दी। चोरों की सूचना पर पुलिस को भेजा गया। उन्होंने बताया कि चोरों की सूचना जांच में झूठी निकली। मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मारपीट को लेकर भानु प्रताप उर्फ छोटू सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। गिरफ्तार चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें