फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ट्रैक्टर में अचानक लगी आग, बुझाने के प्रयास में चालक के झुलसे हाथ

विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र के नवाबगंज रोड पर ट्रैक्टर में लगी आग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
02 पीबीटीपी 31, 32
विज्ञापन

चलते ट्रैक्टर में अचनाक लगी
आग, बुझाने में चालक झुलसा
मिल से गन्ने के तौल कराकर घर लौट रहा था चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा नवाबगंज रोड पर दोपहर में चलते ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में चालक के हाथ भी झुलस गए। दमकल की टीम पहुंचने तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव शरीफगंज निवासी सत्यपाल ने बताया कि शनिवार को वह बरखेड़ा स्थित चीनी मिल में गन्ना लेकर आए थे। गन्ने की तौल कराने के बाद वह दोपहर में ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर घर लौट रहे थे। नबावगंज रोड पर देवहा नदी के पुल से पहले निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास अचानक चलते ट्रैक्टर में आग लग गई। पहले तो उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग ने विकराल रूप ले लिया था। इससे उनके हाथ भी झुलस गए। राहगीरों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती, ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था। आग कैसे लगी। इस बारे में सत्यपाल कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें