फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार पर रहेगी कड़ी चौकसी

Fri, 12 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शिवालयों और सड़कों से लेकर बार्डर तक दिखेगी पुलिस
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शिवालयों और सड़कों से लेकर नेपाल, उत्तराखंड की सीमा तक पुलिस का पहरा रहेगा। सर्किल अफसरों की अगुवाई में फोर्स तैनात रहेगा। शहर में पुलिस बल पैदल भी गश्त करेगा।
सावन को लेकर पहले से ही पुलिस अलर्ट है। अंतिम सोमवार स्वतंत्रता दिवस के दिन पड़ने से सुरक्षा की विशेष तैयारी की गई है। शिवालयों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में अंदर एक इंस्पेक्टर, एक एसओ, दस कांस्टेबल, आठ होमगार्ड रहेंगे। मंदिर परिसर में दो एसओ, एसएसआई कोतवाली, दस रिक्रूट, दस होमगार्ड रहेंगे। मंदिर मोड़ पर लगे बैरियर के पास एसओ बरखेड़ा अपने हमराही, दो सब इंस्पेक्टर, पांच होमगार्ड और दो ट्रैफिक सिपाहियों के साथ तैनात रहेंगे। कार्यालयों से भी स्टाफ ड्यूटी पर लगाया जाएगा। मेनगेट पर बैरियर में एक एसआई, दो कांस्टेबल, पांच होमगार्ड ट्रैफिक रोकेंगे। इसके अलावा अन्य मंदिरों और मुख्य चौराहों पर फोर्स की तैनाती की जाएगी। थानों में रिजर्व में फोर्स रहेगा। जिसको आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जाएगा। मंदिरों में स्नेचर, जेबकतरों की निगहबानी को सादा वर्दी में फोर्स रहेगा। नशेडिय़ों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ताकि कोई विवाद हो सके। 
विज्ञापन


लगातार गश्त करेगी पुलिस 
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लगातार गश्त पर भी रहेगी। इसके लिए सब सेक्टर बनाए गए है। इसमें दूधिया मंदिर रोड, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा, खकरा, सुनहरी मस्जिद, एकता सरोवर, बरेली गेट, काला मंदिर, नई बस्ती, बल्लभ नगर कालोनी, हाइवे और भीड़ वाले इलाको में पुलिस गश्त पर रहेगी। फब्तियां कसने वाले, शरारत करने वाले कांवडिय़े, डीजे प्रयोग पर पुलिसकर्मी नजर रखेंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। नई बस्ती और लेखराज चौराहा पर अतिरिक्त फोर्स रहेगा। बार्डर के इलाकों में भी पूर्व से ही चेकिंग की शुरूआत कर दी जाएगी। 

बैरियर लगाकर होगी वाहनों की चेकिंग
वाहनों की चेकिंग की भी पूरी तैयारी की गई है। शहर मे इंट्री करने वाले तमाम रास्तों पर पुलिस बल बैरियर लगाकर चेकिंग करेगा। देवहा पुल, खकरा पुल, , पूरनपुर रोड, रामलीला रोड, नकटादाना आदि प्वाइंटों बनाकर तैनाती की गई है। दो मोबाइल पार्टियां भी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। 
विज्ञापन


सावन के अंतिम सोमवार और स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त सख्त किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसका खाका तैयार किया जा चुका है। खुराफातियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
- निर्मल बिष्ट, सीओ सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें