फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सात साल की मासूम से दुष्कर्म, परिजनों से धक्कामुक्की कर भागा आरोपी

Wed, 16 Jul 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सात साल की मासूम के साथ अधेड़ ने चाकू से धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर एक कॉलोनी में ले गया और घटना को अंजाम दिया। काफी देर तक पुत्री के कॉलोनी में दिखाई न देने पर परिजनों ने कॉलोनीवासियों की मदद से खोजबीन की तो आरोपी को रंगेहाथों देख लिया। पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपी धक्कामुक्की कर भाग गया। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जुलाई की शाम सात बजे उसकी सात वर्षीय पुत्री को तनवीर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी पुत्री को एक कॉलोनी में ले गया और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर मासूम को जान से मारने की धमकी दी।
काफी देर तक घर न पहुंचने पर उसने पुत्री को कॉलोनी में देखा। इसके बाद कॉलोनी के लोगों को जानकारी देकर खोजबीन शुरू कराई। कॉलोनी में पहुंचने पर आरोपी को गलत काम करते हुए पकड़ लिया। पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपी धक्कामुक्की करते हुए मौके से भाग गया। आरोप है कि इसके बाद वह घटना की शिकायत करने आरोपी के घर गई तो आरोपी की पत्नी ने पुलिस कार्रवाई करने पर आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। आरोपी के पुत्र ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मासूम का मेडिकल कराकर विधिक प्रक्रिया पर अमल किया जा रहा है। आरोपी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें