फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिना अनुमति गांव में ड्रोन उड़ाने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 Aug 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। विदेश से लौटे युवक की ओर से रात में गांव में ड्रोन उड़ाए जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रोकने पहुंचे चौकीदार को धमकी देने पर माधोटांडा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम धुरिया पलिया के चौकीदार अनिल विश्वास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मझारा गांव निवासी तरसेम सिंह कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से लौटा है। 18 अगस्त की रात वह गांव के आसपास बिना अनुमति ड्रोन उड़ा रहा था, जिससे ग्रामीण भयभीत हो गए। चौकीदार ने जब उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया तो युवक ने गलती मानने के बजाय धमकाया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर कार्रवाई की गई है और मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें