फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत देखने गई महिला से छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। खेत देखने गई महिला को रंजिशन पांच लोगों ने बाल पकड़कर पीटा और छेड़खानी की। शोर-शराबा होने पर लोगों के बचाने पर एक आरोपी ने तमंचा दिखाकर धमकाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



घटना हजारा थाना क्षेत्र में दो सितंबर की है। पीड़िता ने बताया कि वह खेत देखने गई थी। वहां एक युवक ने अपने चार साथियोंं के साथ रंजिशन गाली-गलौज कर बाल पकड़कर उसे पीटा और छेड़खानी की। शोर मचाने पर पहुंचे कुछ लोगों ने उसे बचाया। तब एक व्यक्ति ने तमंचा दिखाते हुए धमकाया। एसओ परमेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें