फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खालसा नगर में पांच हजार की आबादी कर रही जल निकासी होने का इंतजार

Mon, 10 Feb 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के खालसा नगर क्षेत्र मेंं राम वाटिका के बाहर भरा पानी। संवाद  - फोटो : mathura
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे नौगवां पकड़िया नगर पंचायत के खालसा नगर क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से लोग परेशान हैं। पांच हजार आबादी वाले क्षेत्र में जल निकासी के लिए एक भी मुख्य नाला नहीं है। आबादी के बीच बनी नालियां चोक पड़ी हैं।
विज्ञापन

निर्माणाधीन नाले का सुस्त कार्य हादसों का सबब बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने से परेशानी होती है।
शहर से रामलीला रोड पर क्रॉसिंग के पास नगर पंचायत नौगवां पकड़िया का खालसा नगर क्षेत्र है। यह क्षेत्र वार्ड नंबर सात में आता है।
इस क्षेत्र में करीब पांच हजार लोग बसे हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था काफी खराब है। आबादी क्षेत्र में नालियां बनी हैं।
पानी की निकासी के लिए एक भी मुख्य नाला नहीं है। इससे नालियां चोक हो जाती हैं। जरा सी बरसात होने पर स्थिति और खराब हो जाती है। खालसा नगर से सटे रामवाटिका कॉॅलोनी का भी यही हाल है। कॉॅलोनी क्षेत्र के करीब दो हजार लोगों के घरों का पानी भी खालसा नगर क्षेत्र में ही आता है।
लोगों का कहना है कि रामलीला रोड से मुख्य नाले का निर्माण होना चाहिए। जिसे हाईवे से होकर डाउन स्ट्रीम में ले जाकर गिराना चाहिए। इसके बाद ही समस्या का समाधान हो सकेगा।

शहर के खालसा नगर क्षेत्र मेंं राम वाटिका के बाहर भरा पानी। संवाद - फोटो : mathura

शहर के खालसा नगर क्षेत्र मेंं राम वाटिका के बाहर भरा पानी। संवाद - फोटो : mathura

शहर के खालसा नगर क्षेत्र मेंं राम वाटिका के बाहर भरा पानी। संवाद - फोटो : mathura

शहर के खालसा नगर क्षेत्र मेंं राम वाटिका के बाहर भरा पानी। संवाद - फोटो : mathura

शहर के खालसा नगर क्षेत्र मेंं राम वाटिका के बाहर भरा पानी। संवाद - फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें