फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुत्तों के झुंड ने बछिया को मार डाला

Sun, 03 May 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रुराराम नगर में कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। शनिवार को कुत्तों के झुंड ने घर के अंदर बंधी बछिया को अपना निवाला बना दिया। इससे उसकी मौत हो गई। रुराराम नगर निवासी रामसिंह ने बताया कि उनका पिपरिया अगरु के पास से उनके गांव का रास्ता जाता है। उन्होंने मुख्य सड़क पर ही अपना फॉर्म हाउस बनाया है। शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे वह जानवरों को चारा डालने के बाद गांव में बने मकान पर चले गए। इसके बाद करीब आधे घंटे के बाद जब वह अपने फॉर्म हाउस पर पहुंचे, तो देखा कि आवारा कुत्तों ने फॉर्म हाउस में बंधी बछिया को अपना निवाला दिया।
विज्ञापन

इससे उनकी मौत हो गई। लाठी-डंडों से जब उन्होंने कुत्तों को वहां से भगाने का प्रयास किया, तो कुत्तों ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे वह बाल-बाल बच गए। करीब दस दिन पूर्व भी इन्हीं कुत्तों ने आसपास के खेतों में चारा खा रही बकरियों पर भी हमला कर दिया। इसमें कई बकरियां भी मामूली रूप से घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि कुत्तों की समस्या को लेकर कई बार अफसरों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें