फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मामूली विवाद में मारपीट, क्रॉस रिपोर्ट की गई दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा में शनिवार रात मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों ओर से लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम बरहा निवासी शिवकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 11 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे गांव का ही गौरव पुत्र जकी उर्फ मेवाराम उसके घर के सामने लघुशंका कर रहा था। उसकी मां राजो देवी ने विरोध किया तो गौरव गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो गौरव ने अपने पिता मेवाराम और भाई संजय के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
वहीं, दूसरे पक्ष के मेवाराम ने भी थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि 11 अक्टूबर की रात उसका छोटा पुत्र गौरव घर से दुकान की ओर जा रहा था। रास्ते में गंदगी के पास वह लघुशंका कर रहा था। तभी शिवकुमार, अरविंद और पंकज ने उसके पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह अपने बेटे को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी पिटाई की। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें