फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिद्धनगर के समीप 4.88 करोड़ से बनेगा मिनी सेतु

विज्ञापन
गांव सिद्धनगर में मिनी सेतु के निर्माण का शुभारंभ करते विधायक बाबूराम पासवान-स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में खजुरिया, टाटरगंज जाने वाले मार्ग पर गांव सिद्धनगर के समीप 54 मीटर लंबा पुल चार करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बनेगा। विधायक बाबूराम पासवान ने सोमवार को इसका शुभारंभ किया है।
विज्ञापन

पूरनपुर से शारदा नदी के पार गांव खजुरिया, टाटरगंज जाने वाले रास्ते पर गांव सिद्धनगर के समीप बाढ़ के दौरान सड़क पर तीन से चार फुट तक जलभराव होने से लोगों को आवागमन में असुविधा होती थी। समस्या पर विधायक ने मिनी सेतु निर्माण कराने की कोशिश की। विधायक ने बताया कि मिनी सेतु स्वीकृत हो गया है। सोमवार को शारदा पार पहुंचकर मिनी सेतु निर्माण का शुभारंभ कराया गया।
इस दौरान भाजपा के रामनगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, इकबाल सिंह उर्फ पाला, महेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह , सुरेश शर्मा, राजकुमार सिंह, सतीश चौहान, आदर्श परिहार, अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें