फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बकरी बचाने के प्रयास में विवाहिता की ट्रेन के इंजन से कटकर हुई दर्दनाक मौत

Sun, 01 Nov 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के घटनास्थल पर लगी भीड़ संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। कस्बा बीसलपुर और गांव कासिमपुर के बीच पीलीभीत जाने वाली रेलवे लाइन पर शनिवार को शाम बकरी बचाने के प्रयास में एक विवाहिता की ट्रेन के इंजन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन


कस्बा बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी राजकुमार उर्फ पप्पू राजपूत ने बताया कि उनकी पत्नी 45 वर्षीय गोमती देवी शनिवार की शाम गांव कासिमपुर के बीच पीलीभीत जाने वाली में रेलवे लाइन के किनारे बकरियां चरा रही थीं।
इत्तेफाक से पांचों बकरियां रेलवे लाइन पर आ गईं। इसी बीच बीसलपुर से पीलीभीत की ओर रेल का एक इंजन काफी तीव्र गति से गुजरा। अपनी बकरियां ट्रेन के इंजन से कट जाने के डर से गोमती देवी बकरियों को भगाने के लिए रेलवे लाइन पर आ गई। इसी बीच ट्रेन का इंजन आ गया। इंजन की चपेट में आकर गोमती देवी और उसकी पांचों बकरियों की कटकर मौत हो गई। ट्रेन का इंजन उन सबको रौंदता हुआ पीलीभीत की ओर चला गया। कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर आकर देखा। तब तक गोमती देवी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव शुक्ला ने पूरे मामले की जानकारी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पति राजकुमार, पुत्र रवि कुमार, पुत्री नेहा देवी और निशा देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है। इस बाबत सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस को अग्रिम कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें