फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रूस भेजने का झांसा देकर 5.60 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। रूस भेजने का झांसा देकर युवक से 5.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के पुत्र को रूस भेजने का झांसा देकर रुपये हड़प लिए और बाद में फर्जी कागजात थमा दिए। रुपये मांगने पर चेक दिया। वह भी बाउंस हो गया। एसपी के निर्देश पर अमरिया पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम तुमड़िया निवासी भीखानाथ ने थाना अमरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी मुलाकात थाना क्षेत्र के विलासपुर निवासी सुखजीत सिंह से हुई थी। सुखजीत ने उसके पुत्र को रूस भेजने की बात कही और बताया कि उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र के सत्रहमील निवासी सुखदीप सिंह विदेश भेजने की पूरी व्यवस्था कर देगा। जब 30 सितंबर 2025 को उसका पुत्र सुखजीत सिंह से मिला तो उसने विदेश भेजने के लिए पासपोर्ट, कागजात और अन्य अनुमति दिलाने की प्रक्रिया पूरी होने के नाम पर 3.75 लाख रुपये खर्च आने की बात कही।
भरोसे में लेकर आरोपियों ने उससे खाते में ट्रांसफर और नकद मिलाकर कुल साढ़े 5.60 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज दे दिए। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने उसे 2.60 हजार रुपये का चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। विरोध करने और रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें