फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रात में घर की पशुशाला में पहुंचे तेंदुए ने बछड़े को मार डाला

विज्ञापन
केसपुर गांव में तेंदुए के पशु को मारने की घटना के बाद एकत्र लोग। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
कलीनगर। जंगल से बाहर निकले तेंदुए ने शनिवार रात फार्म हाउस के निकट पहुंचकर पशुशाला में बंधे बछड़े को हमला कर मार डाला। जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। फार्म स्वामी का आरोप है कि सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना कर लौट गई। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

घटना माधोटांडा क्षेत्र के गांव केसपुर की है। गांव के नजदीक इलाके में बराही रेंज का जंगल है। गांव निवासी रक्षपाल सिंह फौजी का गांव की सीमा में फार्म हाउस है। रक्षपाल सिंह ने बताया कि फार्म हाउस के बाहरी हिस्से में गोशाला बनी है। उसमें तीन पशु बंधे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे परिवार के लोग अंदर आकर लेट गए।
आधी रात के बाद जंगल से बाहर आया तेंदुआ गोशाला के नजदीक पहुंच गया। तेंदुए ने एक बछड़े पर हमलाकर उसे मार डाला। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया। रविवार सुबह तड़के गोशाला के नजदीक पहुंचने पर घटना की जानकारी हो सकी। आसपास तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले।
विज्ञापन

जानकारी पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बराही रेंज की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए। इसके बाद बछड़े का शव जमीन में दबाने की बात कहकर टीम लौट गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है तेंदुए की क्षेत्र में सक्रियता बढ़ रही है। चार दिन पूर्व में तेंदुए ने एक कुत्ते को मार दिया था। इसके बाद भी विभाग निगरानी को लेकर गंभीर नहीं हो रहा है। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया था। निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें