फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा पार लग्गा भग्गा में पहुंचा नेपाली हाथियों का झुंड लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत शारदा नदी पार लग्गा भग्गा क्षेत्र में रविवार रात नेपाल की ओर से हाथियों का झुंड पहुंच गया। करीब 15 हाथियों के झुंड की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सतर्क हो गई। हालांकि हाथी जंगल से बाहर नहीं निकले और कुछ देर बाद वापस नेपाल की ओर चले गए।
विज्ञापन

रविवार रात क्षेत्र में हाथियों की आहट मिलने पर पीटीआर की टीम ने निगरानी शुरू कर दी। वनकर्मियों ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी। झुंड जंगल के अंदर ही रहा और आबादी की ओर नहीं बढ़ा। बाद में हाथी दोबारा नेपाल की दिशा में चले गए। हाथियों के वापस लौटने के बाद भी वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। टीम लगातार गश्त कर हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है, ताकि दोबारा झुंड के आने पर उन्हें आबादी की ओर बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन

रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सीमा से सटे जंगल क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें