फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 33 केवी लाइन में फाॅल्ट से ढाई घंटे ठप रही जिला अस्पताल की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी समेत कई सेवाएं प्रभावित, कमरों के बाहर मरीजों की लगीं लंबी कतारें
विज्ञापन

पीलीभीत। जिला अस्पताल में सोमवार को 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आने से करीब ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे अस्पताल की कई सेवाएं प्रभावित हो गईं। मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। दूर-दराज के क्षेत्रों से उपचार कराने पहुंचे मरीज और तीमारदार व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद में घंटों परेशान रहे।
बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण अस्पताल के विभिन्न कमरों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। कई मरीजों को बैठकर इंतजार करना पड़ा। बिजली न होने से अस्पताल की नियमित व्यवस्थाएं भी प्रभावित रहीं। इससे मरीजों और तीमारदारों में असुविधा बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंची। कर्मचारियों ने लाइन में फाल्ट की तलाश शुरू की और काफी प्रयास के बाद खराबी को चिह्नित कर मरम्मत कार्य शुरू किया। फाल्ट ठीक होने के बाद अस्पताल की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) आशीष यादव ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाॅल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। फाॅल्ट को ठीक कराने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें