फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के झुंड ने किशोर पर हमला कर किया लहूलुहान, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। तालाब किनारे शौच करने गए किशोर पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा कर लोगों ने बमुश्किल कुत्तों को भगाया। सीएचसी लाए गए किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना गांव घुंघचाई में मंगलवार सुबह हुई। गांव निवासी ब्रजपाल का पुत्र कमलकांत गौतम (16) ने बताया कि सुबह गांव के बाहर तालाब किनारे शौच करने गया था। तालाब किनारे एक मृत पशु के शव को कुत्ते नोच कर खा रहे थे। कमलकांत को देखते ही कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गिर गया। कुत्तों ने उसके शरीर पर कई जगह काटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में सीएचसी लाए गए कमलकांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इलाज करने वाले सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सहसपाल सिंह ने बताया कि किशोर के शरीर को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच डाला। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें