फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धूमधाम से निकाली गई बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा

Mon, 16 Nov 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में निकली बालाजी महाराज की शोभायात्रा। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। श्री बालाजी दरबार घाटे वाले बाबा के 20वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत रविवार को नगर में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और श्रद्धालुओं व नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के चरक का कुआं स्थित श्री बालाजी मंदिर से हुआ। महंत नितिन गुप्ता ने झंडी पूजन कर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा अग्रवाल सभा, रंगीलाल चौराहा, ड्रमंड चौराहा, बरेली दरवाजा, लोहा बाजार, कला मंदिर, नई बस्ती थाना सुनगढ़ी होते हुए स्टेशन रोड और चूड़ी वाली गली से रंगीलाल चौराहा पहुंची। इसके बाद चरक का कुआं स्थित श्री संकट मोचन बालाजी घाटे वाले दरबार में यात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा में इटावा, एटा, दिल्ली और कासगंज सहित विभिन्न स्थानों से मंगाई गई आकर्षक झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। इनमें इस्कॉन मंदिर सहित विभिन्न भव्य हिंदू मंदिरों के स्वरूपों के दर्शन कराए गए। आगे डीजे के साथ झंडी, महाकाल बाबा और भगवान श्रीराम की सजीव झांकियां चल रही थीं। वहीं विभिन्न झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को हनुमान संग्रह निशुल्क वितरित किए गए। जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वारों पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
वार्षिकोत्सव के अंतर्गत सोमवार को 108 कन्याओं का भोज, 108 ज्योति दर्शन तथा बाबा के भव्य भंडारे का आयोजन चरक का कुआं स्थित बालाजी मंदिर पर किया जाएगा। वहीं 17 नवंबर, मंगलवार को बालाजी महाराज का भव्य शक्ति दरबार सजाया जाएगा।
शोभायात्रा में महंत नितिन गुप्ता, अंचल गुप्ता, अनुकल्प गुप्ता, शोभित जैसवार, सुनील गंगवार, दीपांश, वैभव, अतीत, नीरज, जसवंत, प्रशांत, आशीष गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता सहित अनेक सेवक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

शहर में निकली बालाजी महाराज की शोभायात्रा। स्रोत- आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें