पूरनपुर। फुसलाकर ले जाई गई युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोर्ट में बयान में युवती ने दुष्कर्म की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी सेहरामऊ थाना के गांव भोपतपुर निवासी टिंकू को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान कर दिया।
एक गांव की युवती 16 मई के दूसरे गांव में मजदूरी करने गई थी। इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। उसके परिजन को जानकारी हुई कि मजदूरी लेने के बाद युवती वापस चली गई। युवती की मां ने शक के आधार पर एक अन्य युवक के विरुद्ध पुत्री को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि युवती को एक दिन पहले खोजकर उसका मेडिकल और कोर्ट में बयान कराए गए। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। संवाद